6948d162ab7b5 photo screengrab 2

नमो भारत ट्रेन में सेक्स: छात्र-छात्रा और वीडियो वायरल करने वाले कर्मचारी पर केस दर्ज

बड़ी ख़बरें

नई दिल्ली। दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर संचालित नमो भारत ट्रेन में अश्लील कृत्य करने वाले युवक-युवती और उसका वीडियो सार्वजनिक करने वाले आरोपी के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की शिकायत पर गाजियाबाद के मुरादनगर थाने में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में चलती ट्रेन में आपत्तिजनक स्थिति में दिखे छात्र-छात्रा के अलावा उस वीडियो को सीसीटीवी फीड से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले ऑपरेटर को भी आरोपी बनाया गया है। संबंधित कर्मचारी को पहले ही सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *