According to US federal prosecut

निखिल गुप्ता का बड़ा खुलासा निज्जर भी था निशाने पर, पन्नू की हत्या के लिए मिली थी सुपारी

विश्व

वॉशिंगटन। अमेरिका में सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष चौंकाने वाले दावे किए हैं। हालिया रिपोर्टों के अनुसार निखिल गुप्ता ने अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन को बताया कि कनाडा में मारा गया खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर भी उनके लक्ष्यों की सूची में शामिल था। हालांकि इससे पहले कि योजना को अंजाम दिया जाता अज्ञात बंदूकधारियों ने जून 2023 में ही ब्रिटिश कोलंबिया में निज्जर की हत्या कर दी। दावा किया जा रहा है कि गुप्ता ने अब अपने खिलाफ लगे कुछ आरोपों को स्वीकार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *