कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक नया राजनीतिक तूफान आने वाला है। बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले पूर्व विधायक हुमायूं कबीर नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा करने जा रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस ने 4 दिसंबर को उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। कबीर ने स्पष्ट किया कि उनकी नई पार्टी 2026 के विधानसभा चुनाव में राज्य की 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जरूरत पड़ने पर वे पूरे राज्य की सभी 294 सीटों पर उम्मीदवार उतार सकते हैं।


