मुम्बई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव देवजीत सैकिया ने पांडिचेरी में अंडर-19 टीम के मुख्य कोच एस वेंकटरमन पर हमले के मामले को गंभीरता से लिया है और कहा है कि इसमें दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य कोच वेंकटरमन पर सोमवार को तीन स्थानीय क्रिकेटरों ने इसलिए हमला कर दिया था क्योंकि उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए राज्य टीम में शामिल नहीं किया गया था, इसी बात को लेकर ये पूरा विवाद हुआ था। वेंकटरमन के सिर और कंधे में फ्रैक्चर हुआ है।
इस हमले में वेंकटरमन के माथे पर 20 टांके आए हैं हालांकि उनकी हालत स्थिर है. जिन खिलाड़ियों पर आरोप है। वे फरार है और पुलिस उनकी तलाश में लगी है।


