2hf240l suryakumar pc video grab

पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद सूर्यकुमार का पोस्ट जमकर वायरल हुआ

खेल 2

प्रशंसकों ने पाक का मजाक उड़ाया
कोलंबो। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्वकप में मिली जीत के बाद किया पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। भारतीय टीम ने विश्वकप में पाक के खिलाफ आठवीं जीत दर्ज की है। इस मैच में जीत के बाद सूर्यकुमार ने जो पोस्ट किया है। उसी को लेकर प्रशंसकों ने पाकिस्तान का मजाक उड़ाया है। सूर्यकुमार ने मैच के बाद टीम की कुछ तस्वीरें साझा कर लिखा था ‘हर हर महादेव।’
जीत के बाद सूर्यकुमार की पोस्ट को लेकर कई प्रशंसकों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘बढ़िया रणनीति सूर्या भाई वहीं एक अन्य प्रशंसक ने लिखा ‘हर हर महादेव यही होगा पता था धन्यवाद सूर्य दादा रविवार अच्छा बनाने के लिए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *