इस्लामाबाद। पाकिस्तान इस समय भीतरी अस्थिरता के गंभीर दौर से गुजर रहा है। सेना प्रमुख आसिम मुनीर के विवादित प्रमोशन के बाद देश में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। जजों और वकीलों ने सामूहिक इस्तीफे देने शुरू कर दिए हैं और शहबाज सरकार पर संविधान की अवहेलना का आरोप लग रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पाकिस्तान की छवि को गहरी चोट पहुंची है, खासकर इमरान खान से जुड़े घटनाक्रम के कारण। इसी माहौल के बीच अब पाकिस्तान में एक और उबाल उठ रहा है—अलग ‘सिंधुदेश’ की मांग का।


