तेल अवीव। पीएम नरेंद्र मोदी इस वक्त इजरायल के दौरे पर हैं। उनका यहां रेड कार्पेट वेलकम हुआ। नेतन्याहू और पीएम मोदी गले मिले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 9 साल बाद इजराइल दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी का इजराइल की संसद में जोरदार स्वागत किया गया और उनके सम्मान में रात्रि भोज भी दिया गया।
भारत और इजराइल की दोस्ती कई पहलुओं पर देखी जाती है। वे डिफेंस सेक्टर के बड़े साझेदार हैं तो वहीं भारत का रिश्ता अगर इजराइल से अच्छा है वहीं इजराइल के दु्श्मन ईरान और फिलिस्तीन के साथ भी है। यही वजह है कि इजराइली संसद में खड़े होकर उन्होंने अगर नोवा म्यूजिकल फेस्टिवल में हुए हमास के हमले का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि 26/11 और 7/10 जैसी घटनाओं को भुलाया नहीं जा सकता तो वहीं उन्होंने गाजा में होने वाली निर्दोष नागरिकों की हत्या को भी अस्वीकार्य कहा। उन्होंने कहा कि वे गाजा में शांति प्रयासों का समर्थन करते हैं।


