696713f5f32fe ravishankar prasad

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के दिल्ली स्थित आवास पर लगी आग, कोई हताहत नहीं

बड़ी ख़बरें

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अति-सुरक्षित लुटियंस जोन से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास पर बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। यह घटना 21 मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड स्थित उनके निवास स्थान पर हुई। सुबह करीब 8:05 बजे लगी इस आग के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है और समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *