नई दिल्ली। कब्ज, गैस, अपच, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी परेशानियों से आज लगभग हर आयु वर्ग के लोग जूझ रहे हैं। ऐसे में योग एक प्राकृतिक, सरल और प्रभावी उपाय है, जो शरीर को अंदरूनी रूप से संतुलित बनाए रखने में मदद करता है। योग की पारंपरिक मुद्राओं में शामिल उदराकर्षणासन को पेट और पाचन तंत्र के लिए विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।


