AA1T8RI4.img

फरेना ने एसए 20 लीग में जोबर्ग को जीत दिलायी

खेल

जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में जारी SA20 लीग के 9वें मैच में डेनोवन फरेरा ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेटकीपिंग तीनो ही क्षेत्रों में जबरदस्त प्रदर्शन कर अपनी टीम जोबर्ग को जीत दिलायी। डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ ये मैच 20-20 ओवरों के बराबरी पर रहा। इसके बाद सुपर ओवर में जोबर्ग ने जीत हासिल की। फरेरा को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।
इस मैच में फरेना ने 330 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंद में नाबाद 33 रन बनाये। फरेरा की इस आक्रामक बल्लेबाजी से जोबर्ग की टीम निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 205 रन बनाये।
वहीं गेंदाबाजी के दौरान फरेरा ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया। विकेटीपिंग के दौरान भी उन्होंने एक खिलाड़ी को रनआउट किया। इस मैच में जोबर्ग को जीत के लिए केवल 6 रनों का लक्ष्य मिला जिससे उसने बिना किसी परेशानी के हासिल कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *