sub17638781413138

फिर सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आ सकते है रणबीर-दीपिका

मनोरंजन 3

मुंबई। लगभग एक दशक बाद बालीवुड एक्टर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आ सकते हैं। खास बात यह है कि यह प्रोजेक्ट बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की विरासत से जुड़ा हुआ है, और ‘ये जवानी है दीवानी’ तथा ‘ब्रह्मास्त्र’ फेम निर्देशक अयान मुखर्जी इसे निर्देशित करने की तैयारी में हैं।
पिछले कुछ समय से दीपिका पादुकोण लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। 8 घंटे की शिफ्ट के विवाद के बाद उन्हें ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया गया था। वहीं उन्होंने शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ में अपनी एंट्री की घोषणा की है। दूसरी ओर रणबीर कपूर ‘रामायणम्’ को लेकर जोरदार चर्चाओं में हैं। कुछ महीनों पहले दोनों एक साथ नजर आए थे, जिसके बाद से ही उनके रीयूनियन की चर्चा गर्म है। रिपोर्ट्स का दावा है कि दीपिका और रणबीर जल्द ही फिर स्क्रीन स्पेस साझा करते दिखाई देंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अयान मुखर्जी 1956 की सुपरहिट फिल्म ‘चोरी चोरी’ से प्रेरित एक आधुनिक रूपांतरण बनाने की योजना बना रहे हैं। इस क्लासिक फिल्म में रणबीर कपूर के दादा राज कपूर और महान अभिनेत्री नरगिस ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *