इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अमेरिका के कूटनीतिक संबंधों में एक बार फिर कड़वाहट और बड़े बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने नेशनल असेंबली में अमेरिका को लेकर एक बेहद तीखा और चौंकाने वाला बयान दिया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। रक्षा मंत्री ने सीधे तौर पर अमेरिका पर पाकिस्तान का शोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान को टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल किया और अपना मतलब निकल जाने के बाद उसे दरकिनार कर दिया।


