images 8

बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाएं बढ़ी

बड़ी ख़बरें 2

एक रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी में मॉब लिंचिंग के मामलों में 21 लोग मारे गए
ढाका। बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान से 12 दिन पहले हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाओं में भारी बढ़ोतरी हुई। एक रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी में मॉब लिंचिंग के मामलों में 21 लोग मारे गए, जबकि दिसंबर 2025 में यह संख्या 10 थी। इस दौरान चुनावी हिंसा में 4 लोगों की मौत हुई और 5 से ज्यादा घायल हुए हैं। अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा बढ़ी है, जिसमें मंदिरों को नुकसान पहुंचाने की 21 घटनाएं दर्ज की गईं। पुलिस और न्यायिक हिरासत में होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 15 हो गई। प्रशासन की लापरवाही और अनदेखी के चलते जेलों में मानवीय गरिमा और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ के मामले सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *