नई सरकार में जेडीयू के हो सकते हैं दो डिप्टी सीएम
पटना। बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। लंबे समय तक राज्य की सत्ता के केंद्र में रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। इसके साथ ही बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत होने की संभावना है, जिसमें पहली बार भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री पद संभाल सकता है।


