rjQUmCkkkRM HQ

बिहार चुनाव 2025: NDA ने जारी किया संकल्प पत्र

भारत 2

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपना संकल्प पत्र जारी किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में पटना के होटल मौर्या में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और सहयोगी नेताओं चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा ने भी भाग लिया।

घोषणापत्र का मुख्य फोकस किसान, युवा, महिला और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर है। किसानों को हर महीने 3,000 रुपये, मुफ्त बिजली, बेहतर इलाज और पक्के मकान की सुविधा देने का वादा किया गया है। इसके साथ ही कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि के तहत किसानों और छोटे किसानों को अतिरिक्त सहायता मिलेगी।

युवाओं के लिए एक करोड़ से अधिक रोजगार और सरकारी नौकरियों के अवसर सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य के हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खोले जाएंगे ताकि बिहार को ग्लोबल स्किलिंग सेंटर बनाया जा सके।

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘लखपति दीदी’ और ‘मिशन करोड़पति’ योजनाओं की घोषणा की गई है।
एनडीए का संकल्प बिहार के सर्वांगीण विकास और राज्य के हर नागरिक की भलाई को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *