नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे के लिए महिला टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया अगले महीने ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी जहां भारतीय महिला क्रिकेट टीम वनडे टी20 और टेस्ट तीनों सीरीज खेलेगी। बीसीसीआई ने इससे पहले वनडे और टी20 टीम का ऐलान कर दिया था लेकिन अब इस दौरे पर होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम की घोषणा भी कर दी गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टेस्ट मैच पर्थ में 6 से 9 मार्च 2026 तक खेला जाएगा। इस मैच में हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तानी करेंगी जबकि स्मृति मंधाना उप-कप्तान के तौर पर टीम का नेतृत्व संभालेंगी। टेस्ट टीम में रिचा घोष, उमा छेत्री, प्रतिका रावल और अन्य कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं जो इस मुकाबले में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।


