michael neser ben stokes

बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पहले ही दिन ऑस्ट्रेलियाई पारी 152 रनों पर सिमटी

खेल 2

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन गेंदबाज हावी रहे। मेहमान टीम इंग्लैंड ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट में टॉस जीतकर मेजबानों को पहले बल्लेबाजी क लिए बुलाया। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाज करते हुए अपनी पहली पारी में 152 रनों पर ही सिमट गयी। माइकल नेसर ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए, जबकि उस्मान ख्वाजा ने 29 और एलेक्स कैरी ने 20 रन बनाये। टीम के पांच बल्लेबाज ही दो अंकों तक पहुंच पाये। इंग्लैंड की आरे से जोश टंग से 5 विकेट लिए जबकि गस एटकिंसन को 2 विकेट मिले, ब्रायडन कार्स और कप्तान बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिया।
वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसने शुरुआत में ही बेन डकेट 2, जैकब बेथेल 1, जैक क्रॉली 5 के विकेट खो दिये। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट भी अपना खाता नहीं खोल पाये। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क और माइकल नेसर ने 2-2 विकेट लिए। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम के बल्लेबाज असफल रहे। टीम ने 100 रनों के अंदर ही 6 विकेट खो दिये। कप्तान स्टीव स्मिथ भी बड़ी पारी नहीं खेल पाये और 31 गेंदों में 9 रन बनाकर पेवेलियन लौट गये। इस मैच में मेजबान टीम की कप्तान स्मिथ कर रहे हैं क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस टीम से बाहर हैं। वहीं स्पिनर नाथन लायन भी फिट नहीं होने के कारण टीम से बाहर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *