मुंबई। हाल ही में फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का नया गाना रिलीज किया गया जिसने दर्शकों के दिलों में पुरानी यादें ताजा कर दीं। खास बात यह है कि इस बार फिल्म में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं जिससे यह पल उनके लिए और भी खास बन गया। इस मौके पर अभिनेता सुनील शेट्टी भावुक नजर आए और उनकी प्रतिक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


