चेन्नई। भारतीय क्रिकेट टीम आज यहां टी20 सुपर-8 के अहम मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैदान में उतरेगी। भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदें बनाये रखने के लिए ये मैच जीतना जरुरी है। इसमें हार के साथ ही उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं तकरीबन समाप्त हो जाएंगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले सुपर-आठ में मिली करारी हार के बाद से ही भारतीय टीम नेट रन रेट में काफी पीछे हो गयी थी जिससे उसके लिए अब बचे हुए दोनो मैचों में बड़ी जीत दर्ज करना जरुरी है। इसके अलावा उसे अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा। भारतीय टीम अगर इस मैच में जीतती भी है तो भी वह सेमीफाइनल की पक्की दावेदार नहीं बन जाएगी। इसके लिए उसे वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले के परिणामों पर परिणामों पर भी ध्यान देना होगा।


