विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत से शोक में डूबा महाराष्ट्र
मुंबई। भारत ने विमान और हेलीकॉप्टर हादसों में कई कद्दावर नेताओं को खोया है जिनकी कमी आज भी महसूस की जाती है। ये हादसे हमें याद दिलाते हैं कि चाहे कोई कितना ही बड़ा नेता क्यों न हो सुरक्षा में लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। भारत में समय-समय पर हुए विमान और हेलीकॉप्टर हादसों ने न सिर्फ आम नागरिकों को बल्कि देश के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व को भी छीना है। इसी प्रकार बुधवार सुबह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजित पवार का चार्टर प्लेन क्रैश हो गया जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।


