जकार्ता। दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश इंडोनेशिया भारत से ब्रह्मोस सुपरसोनक क्रूज मिसाइल खरीद रहा है। इसकी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि हो गई है। लेकिन जनवरी महीने में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया था कि इंडोनेशिया पाकिस्तानी जेएफ-17 लड़ाकू विमान खरीदने के लिए भी बात कर रहा है। हालांकि इंडोनेशिया की सरकार ओर से पाकिस्तानी जेट खरीदने की रिपोर्ट पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई। इंडोनेशिया ने फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान भी खरीदे हैं जिनकी डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है।


