नई दिल्ली। भारतीय चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) अभियान के तहत मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, केरल, छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई। मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान के दौरान इन क्षेत्रों से कुल लगभग 95 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं।


