mke7lpndeeqwi3atlb6k

मलेशिया ओपन से पीवी सिंधु बाहर, चीन की वांग ने 16-21, 15-21 से हराया

खेल 2

क्वालालंपुर,। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु मलेशिया ओपन से बाहर हो गई हैं। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में उन्हें दुनिया की नंबर-2 खिलाड़ी चीन की वांग झियी ने 16-21, 15-21 से हरा दिया। सिंधु दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट वांग झियी के खिलाफ दबाव नहीं बना सकीं। पैर की चोट से उबरने के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही पीवी सिंधु ने दूसरे गेम में 11-6 की बढ़त भी गंवा दी। हार के साथ ही टूर्नामेंट में उनके सफर का निराशाजनक अंत हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *