image 1774270070572

मसल्स की ग्रोथ के लिए पर्याप्त प्रोटीन मिलना बेहद जरूरी

लाइफस्टाइल

नई दिल्ली। मसल्स की ग्रोथ के लिए शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलना बेहद जरूरी होता है। नॉनवेज खाने वाले लोग तो अंडे, चिकन और मछली के जरिए आसानी से प्रोटीन प्राप्त कर लेते हैं, लेकिन शाकाहारी लोगों के लिए पर्याप्त प्रोटीन लेना अक्सर चुनौतीपूर्ण माना जाता है। फिटनेस विशेषज्ञों के अनुसार, आमतौर पर लोग पनीर या सोयाबीन को ही शाकाहारी प्रोटीन का प्रमुख स्रोत समझते हैं, जबकि ब्लेक आइड पीस यानी लोबिया दाल भी प्रोटीन से भरपूर एक बेहतरीन विकल्प है। विशेषज्ञ के अनुसार लोबिया दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत मानी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *