-जानिए उद्योगिनी योजना की जानकारी
नई दिल्ली,। महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार की उद्योगिनी योजना एक अहम पहल मानी जा रही है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्ग की महिलाएं बिना किसी गारंटी या संपत्ति गिरवी रखे 1 लाख से 3 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकती हैं। योजना का उद्देश्य महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने या मौजूदा कारोबार को आगे बढ़ाने में वित्तीय सहायता देना है।
यहां बताते चलें कि उद्योगिनी योजना की शुरुआत कर्नाटक सरकार द्वारा की गई थी, जिसे बाद में अन्य राज्यों ने भी अपनाया। कई राज्यों में यह योजना महिला विकास निगम, उद्योग विभाग और सरकारी बैंकों के माध्यम से संचालित की जा रही है।


