नई दिल्ली । न्यूजीलैंड के स्टार स्पिनर मिचेल सैंटनर मुंबई इंडियंस की अपनी टीम से जुड़ गये हैं। ऐसे में अब शनिवार को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उतर सकते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले गुरुवार को मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ गए। सैंटनर के अलावा इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स भी मुम्बई से जुड़ गये हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था। सेंटनर और जैक्स ने टी20 विश्वकप के बाद आईपीएल से देर से जुड़ने की अनुमति मांगी थी। वहीं टीम के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा था कि इन दोनो ने ही निजी कारण बताये थे। इसी कारण इन दोनों खिलाड़ियों को निजी कारणों से कुछ और समय दिया।


