मुंबई। इन दिनों मुंबई में डिजिटल अपराध में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है और सेक्सटॉर्शन एवं साइबर अपराध की वजह से मुंबईकरों से 127 करोड़ रुपये ठगे जाने की खबर सामने आई है। बताया गया है कि सेक्सटॉर्शन के मुकाबले तीन गुना ज़्यादा लोग साइबर अपराध का शिकार हो रहे हैं। साइबर अपराध में शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, क्रिप्टोकरेंसी स्कैम और प्रोविडेंट फंड स्कैम शामिल हैं। सेक्सटॉर्शन जैसे ही साइबर अपराध जैसे डिजिटल अपराध में तेज़ी से बढ़ोतरी होने से लोगों के बीच चिंता का माहौल है। खबर है कि 2022 से अगस्त 2025 के बीच मुंबई में सेक्सटॉर्शन के 193 और साइबर अपराध के 603 मामले दर्ज किए गए। इन डिजिटल अपराधों में लोगों से 127.6 करोड़ रुपये ठगे गए हैं।


