अगले 48 घंटों में मुंबई शहर के कई रेस्टोरेंट बंद होने की आशंका
मुंबई। मुंबई में इस समय एलपीजी सिलेंडर की भारी कमी है। कमर्शियल गैस सप्लाई में अचानक कमी आई है। इस कमी से मुंबई के होटल और रेस्टोरेंट मालिकों में चिंता का माहौल है। अगर इस स्थिति में तुरंत सुधार नहीं हुआ, तो अगले 48 घंटों में मुंबई शहर के कई रेस्टोरेंट बंद होने की आशंका है। मुंबई के बड़े होटल एसोसिएशन से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई में 10 से 20 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है।


