पीएम मोदी और सीएम देवेंद्र फडणवीस के चेहरे का कितना होगा असर?
मुंबई। सबसे अमीर निकाय बीएमसी यानी बृह्नमुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा। इसके अगले ही दिन नतीजों का ऐलान होगा। खास बात है कि करीब एक दशक के बाद ये चुनाव हो रहे हैं। ताजा सर्वे से संकेत मिल रहे हैं कि शिवसेना (यूबीटी) मजबूत स्थिति में है। साथ ही कहा जा रहा है कि सुरक्षा समेत कई मुद्दों को लेकर महिला वोटर निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं। एक सर्वे में सवाल पूछा गया कि चुनाव में पीएम मोदी और सीएम देवेंद्र फडणवीस के चेहरे का कितना असर होगा? सर्वे में शामिल 4 फीसदी महिलाओं, 4 फीसदी मुस्लिम मतदाता, 2 फीसदी मराठी माणूस और 4 फीसदी ने अन्य पर सहमति जताई। सर्वे में शामिल चारों वर्ग सबसे ज्यादा वोटिंग पार्षद की तरफ से किए गए कामों के आधार पर करेंगे।
सर्वे के मुताबिक 12 फीसदी मुस्लिम मतदाताओं का कहना है कि मुस्लिम उम्मीदवार को खड़ा करने वाली पार्टी को वोट देंगे। वहीं, 2 फीसदी ऐसे उम्मीदवार को वोट देंगे, जो बीजेपी को हराने की स्थिति में है। 10 फीसदी राज और उद्धव ठाकरे गठबंधन के समर्थन में हैं। 11 फीसदी कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन के पक्ष में है। 64 फीसदी ने जवाब नहीं दिया। शुक्रवार तक महायुति के 68 उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली थी।


