699ee6a23801d meghalaya assembly

मेघालय विधानसभा में विधायक पत्नी ने सदन में मुख्यमंत्री पति से पूछे नीतिगत सवाल

विश्व 2

शिलांग। मेघालय विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान उस समय एक बेहद दिलचस्प और सराहनीय दृश्य देखने को मिला जब नेशनल पीपल्स पार्टी की विधायक डॉ. मेहताब चांदी ए संगमा ने सीधे मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा से जनहित के मुद्दों पर सवाल पूछ लिए। सदन में मौजूद सदस्य और दर्शक उस समय अचंभित रह गए जब उन्होंने पति-पत्नी की इस जोड़ी को पारिवारिक रिश्तों से इतर विधानसभा की गरिमा के अनुरूप नीतिगत मामलों पर स्वस्थ बहस करते देखा। गांबेग्रे निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली विधायक डॉ. मेहताब ने अटकी हुई पशुपालन शिक्षा परियोजनाओं को लेकर सरकार की मंशा और प्रगति पर स्पष्टता मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *