मुंबई । 22 मार्च 1998 को मुंबई में ही जन्मीं ध्वनि भानुशाली को नहीं पता था कि उन्हें लोगों का इतना प्यार मिलेगा। उन्होंने एक्टिंग का भी दो साल का प्रशिक्षण लिया, लेकिन अपने पहले प्यार गायिकी को ही अपना साथी चुना। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2018 में फिल्म वेलकम टू न्यूयॉर्क के गाने इश्तेहार से की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट गाने गाए, जिन्होंने उन्हें पहचान बनाई। उनके गानों को यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिलते हैं। आज के समय में वो यंगस्टर्स की सबसे फेवरेट सिंगर बन चुकी हैं।


