मुंबई। 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस और कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाली करिश्मा कपूर के लिए फिल्मी सफर फूलों की सेज नहीं था। शुरुआती दौर में करिश्मा को इंडस्ट्री की कई कठिन चुनौतियों और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। करिश्मा का मानना है कि इन मुश्किल हालातों में उनकी मां बबीता उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बनीं। आज अपनी शानदार कामयाबी और टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार होने का पूरा श्रेय करिश्मा अपनी मां के अटूट साथ और संघर्ष को देती हैं। करिश्मा कपूर ने खुलकर बताया कि कैसे उनकी मां बबिता ने हर मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया और उन्हें मजबूत बनाया।


