तेहरान। ईरान अमेरिका और इजरायल के बीच जारी भीषण संघर्ष अब अपने 18वें दिन में प्रवेश कर चुका है, जिसका सीधा असर अब ईरान की आंतरिक परिवहन व्यवस्था पर दिखने लगा है। युद्ध के कारण बिगड़ते हालातों के बीच ईरान के विभिन्न शहरों में चलने वाली लोकल ट्रेनों, विशेषकर ईएमयू और डीएमयू सेवाओं को बड़े पैमाने पर रोका जा रहा है या उनकी फ्रीक्वेंसी कम कर दी गई है। इस घटनाक्रम ने इन कयासों को हवा दे दी है कि क्या ईरान किसी बड़े सैन्य कदम की तैयारी में है या फिर युद्ध की मार अब उसकी बुनियादी सुविधाओं पर भारी पड़ने लगी है।


