5150cf572f5f2bee8a753c531960d1c0

युद्ध की आहट के बीच ईरान की कूटनीतिक सक्रिय अमेरिका के साथ बातचीत का ढांचा तैयार

विश्व

तेहरान। मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच गहराते तनाव के बीच तेहरान से एक महत्वपूर्ण रणनीतिक संकेत सामने आया है। एक ओर जहां होर्मूज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मूज) में ईरानी सेना लाइव फायर ड्रिल कर रही है और फरवरी के मध्य में बड़े युद्धाभ्यास की तैयारी है वहीं दूसरी ओर ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी ने अमेरिका के साथ बातचीत की संभावनाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। लारीजानी के अनुसार अमेरिका के साथ संवाद के लिए एक संरचित ढांचा तैयार हो रहा है और यह प्रक्रिया धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। इस बयान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव कम करने की एक गंभीर कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि ईरान ने अपने रुख में यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी बाहरी दबाव या धमकी के साये में कोई समझौता नहीं करेगा। तेहरान की यह रणनीति बातचीत और तैयारी के दोहरे मोर्चे पर आधारित दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *