नई दिल्ली । देश में गर्मी शुरू होने के साथ ही दुकानों और ठेलों पर फलों के राजा आम दिखने लगा है। मार्केट में आम की कीमत 100 से 400-500 रुपये किलो तक भी मिलते हैं लेकिन क्या आपने कभी इस तरह के आम के बारे में सुना है, जिसकी कीमत लाखों में हो? हम बात कर रहे हैं मियाजाकी आम की, जो कि एग ऑफ द सन यानी सूर्य का अंडा कहलाता है। यह आम अपनी खूबसूरती, बेमिसाल स्वाद और आसमान छूती कीमतों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत लाखों में होती है।


