मुंबई। मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और साउथ के अभिनेता विजय देवरकोंडा अपनी शादी को अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपनी ग्रैंड शादी के बाद इस कपल ने देश भर के लोगों के साथ अपनी खुशी साझा करने का फैसला किया है। अपनी शादी के तुरंत बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त संदेश जारी किया, जिसमें बताया कि वे देशभर के 21 शहरों में मिठाइयाँ बांट रहे हैं और कई मंदिरों में अन्नदान भी करेंगे। उनके इस गैस्चर को देखकर फैंस बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर कपल की तारीफ कर रहे हैं।


