जयपुर। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग में सात मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। फैक्ट्री का प्लॉट नंबर जी1/118बी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग अज्ञात कारणों से लगी और फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील केमिकल्स के कारण कुछ ही समय में तेजी से फैल गई।


