69a69489e4907 us president donal

रियाद में यूएस एम्बेसी हमले में हुई मौत का जल्द लेंगे बदला

विश्व

ईरान से जंग में जमीन पर तैनात सैनिकों की शायद जरूरत नहीं
वाशिंगटन। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि जमीन पर तैनात सैनिकों की शायद जरूरत नहीं पड़ेगी। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि सऊदी अरब के रियाद में यूएस एम्बेसी पर हमले और सदस्यों की मौत का जल्द ही बदला लिया जाएगा। सोमवार तक एक्शन में छह अमेरिकी सैनिक मारे जा चुके हैं। ट्रंप का यह बयान उनके पहले वाले दावे से अलग है। ईरान पर शनिवार को हमले करने के बाद ट्रंप ने न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा था कि हर राष्ट्रपति कहता है, जमीन पर कोई सैनिक नहीं होगा। मैं ऐसा नहीं कहता। मैं कहता हूं शायद उनकी जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *