-चांदी सिर्फ आभूषण ही नहीं, एयरोस्पेस के सेंसरों में भी होता है इसका इस्तेमाल मास्को,। रूस की जमीन के नीचे खनिजों का भंडार है। यह फिर साबित हो गया है। रूस की फेडरल एजेंसी फॉर सबसॉयल यूज ने बताया कि देश के दो अलग-अलग इलाकों में चांदी के बड़े भंडार मिले हैं जो आने वाले सालों में रूस की माइनिंग इंडस्ट्री की तस्वीर बदल देंगे। जाबाइकाल्स्की क्राई में उंगुर्स्कोए नाम का भंडार मिला है, जिसमें करीब 699.6 टन चांदी है। वहीं सुदूर पूर्व के मगादान ओब्लास्ट में केगाली नाम की दूसरी नई खदान मिली है, जिसमें 70.5 टन चांदी मौजूद है।


