मुम्बई। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के बचे हुए दो मैचों में अगर पांच छक्के लगाते हैं तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 650 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं। रोहित के नाम अभी तक तीनो प्रारुपों को मिलाकर 645 छक्के हैं। रोहित ने रांची में हुए पहले एकदिवसीय में पांच छक्के लगाकर पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया था। अब वह वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के सलामी बल्लेबाज के तौर पर 274 पारियों में 328 छक्के का रिकार्ड तोड़ सकते हैं। रोहित ने अब तक 188 पारियों में 324 छक्के लगाए हैं। अगर रोहित 5 छक्के लगा पाते हैं, तो 650 छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर बनने के साथ ही, बतौर सलामी बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन सकते हैं।


