नई दिल्ली। खुफिया एजेंसियों ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के कई बड़े शहरों में आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। ताजा खुफिया इनपुट्स के अनुसार, पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले और अन्य प्रमुख शहरों के प्रसिद्ध मंदिरों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा है। इस खतरे को देखते हुए देश भर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है।


