नई दिल्ली,। भारत-चीन सीमा पर तनाव और टकराव की खबरें आम हैं, लेकिन हाल ही में सामने आई एक घटना ने दोनों देशों के सैनिकों के बीच मानवीय पक्ष को उजागर किया है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पहाड़ी और अत्याधिक ऊंचाई वाले इलाके में एक भारतीय जवान अचानक बेहोश हो गया। बताया जा रहा है कि उसे ऊंचाई के कारण सांस लेने में गंभीर दिक्कत हुई थी। इसी दौरान वहां मौजूद चीनी सैनिकों ने दुश्मनी को किनारे रखकर भारतीय जवान को मेडिकल सहायता मुहैया कराई, जिससे उसकी जान बच सकी।


