मुम्बई। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नये साल का जश्न मनाया है। विराट ने सोशल मीडिया में एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि वह मेरी जिंदगी की रोशनी के साथ नए साल में कदम रख रहे हैं। सोशल मीडिया पर साझा की गयी इस तस्वीर में विराट और अनुष्का ने मास्क पहने हुए हैं। विराट ने स्पाइडर-मैन वाला मास्क लगाया हुआ है। इस तस्वीर को लोगों ने काफी पसंद किया है।


