76199707 605

वीडियो में कैद हुई तबाही, अमेरिका ने ईरानी युद्धपोत को समंदर में डुबोने का दावा किया

विश्व 2

वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने अब एक खतरनाक मोड़ ले लिया है। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया है कि हिंद महासागर में एक अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी ने ईरानी नौसेना के एक प्रमुख युद्धपोत को टॉरपीडो से निशाना बनाकर समुद्र में डुबो दिया है। रक्षा मंत्री के अनुसार, यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में की गई, जहां ईरानी जहाज खुद को सुरक्षित मान रहा था।इस घटना से जुड़ा एक भयावह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि समुद्र की गहराइयों से निकले टॉरपीडो के टकराते ही ईरानी जहाज में भीषण विस्फोट हुआ और आग की लपटें उठने लगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *