रोमांचक मैच के आखिरी ओवर में खराब गेंदबाजी को बताया हार की वजह
नई दिल्ली। वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत मैच में मुंबई इंडियंस ने लोगों को निराशा किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। नवी मुंबई में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हराकर अपनी शानदार शुरुआत की। मैच के बाद मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर साफ तौर पर निराश नजर आईं और उन्होंने हार की बड़ी वजह आखिरी ओवर की खराब गेंदबाजी को बताया।


