वॉशिंगटन। वेनेजुएला में अमेरिका द्वारा किए गए सैन्य ऑपरेशन ने अब एक अंतरराष्ट्रीय संकट का रूप ले लिया है। क्यूबा सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर यह स्वीकार किया है कि अमेरिकी हमलों के दौरान उसके 32 सैन्य और पुलिस अधिकारियों की मौत हुई है। क्यूबा के आधिकारिक बयान के अनुसार, ये सभी अधिकारी वेनेजुएला सरकार के विशेष अनुरोध पर वहां सुरक्षा और रक्षा मिशन के तहत तैनात थे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वे किस विशेष सैन्य गतिविधि में शामिल थे, लेकिन यह सर्वविदित है कि क्यूबा लंबे समय से वेनेजुएला को सैन्य और खुफिया सहायता प्रदान करता रहा है।


