image 1775626722392

शरीर की आंतरिक गर्मी को कम करता है तरबूज

लाइफस्टाइल 2

नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम में रसीले और पानी से भरपूर फलों की मांग तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे में तरबूज को गर्मियों का सबसे लोकप्रिय और सेहतमंद फल माना जाता है, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। आयुर्वेद के अनुसार, तरबूज को पित्त शांत करने वाला फल माना जाता है, जो शरीर की आंतरिक गर्मी को कम करने में सहायक होता है। इसे विशेष रूप से ज्येष्ठ माह का फल कहा जाता है, जब तापमान अपने चरम पर होता है। हालांकि, बाजार में इसकी उपलब्धता पहले ही शुरू हो जाती है, लेकिन विशेषज्ञों की सलाह है कि मौसम के अनुसार ही इसका सेवन करना चाहिए, क्योंकि समय से पहले खाने पर यह पाचन संबंधी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। तरबूज की सबसे बड़ी खासियत इसमें मौजूद पानी की उच्च मात्रा है। इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन से बचाव करता है। इसके साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है, जिससे यह वजन नियंत्रित करने में भी सहायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *