नई दिल्ली । योगाचार्यों के अनुसार, योग के अनेक आसनों में पार्श्वोत्तानासन का विशेष महत्व है, जिसे शरीर की लचक बढ़ाने और मन को केंद्रित करने के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। आधुनिक जीवनशैली में बढ़ती भागदौड़ के बीच फिटनेस और मानसिक शांति बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में योग एक प्रभावी और प्राकृतिक उपाय के रूप में सामने आता है।


