randeep hooda baby 1095171213

शादी की सालगिरह पर दी रणदीप और लिन लैशराम ने खुशखबरी

बॉलीवुड

मुंबई। अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने बड़ी खुशखबरी दी है। यह हॉट कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। रणदीप द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई एक पोस्ट पर फैंस ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें ढेरों बधाइयां दीं। रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत फोटो साझा की जिसमें वे अपनी पत्नी लिन के साथ जंगल में खड़े मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा “दो साल का प्यार, रोमांच, और अब… ए लिटिल विल्ड वन ऑन द वे।” इस संदेश के साथ उन्होंने हार्ट और इनफिनिटी इमोजी भी पोस्ट किए। उनकी इस पोस्ट के सामने आते ही लोगों ने कमेंट करके अपनी खुशी व्यक्त की। एक यूजर ने लिखा “बहुत-बहुत बधाई, आपका नया सफर बहुत सुंदर हो।” वहीं एक अन्य ने लिखा “नए अध्याय में प्रवेश के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।” कई सेलिब्रिटी मित्रों ने भी कपल को आने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं भेजीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *