ढाका,। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना का यह बयान बांग्लादेश की वर्तमान राजनीतिक अस्थिरता और लोकतंत्र के भविष्य पर गंभीर बहस को जन्म देता है। उनके तर्कों में निष्पक्षता और वैधता को लेकर जो सवाल उठाए गए हैं, उनके पीछे कई महत्वपूर्ण तर्क शामिल है। उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतंत्र में चुनाव तब स्वतंत्र और निष्पक्ष माने जाते हैं जब उसमें सभी प्रमुख राजनीतिक विचारधाराओं को भाग लेने का मौका मिले। हसीना का तर्क है कि आवामी लीग बांग्लादेश की सबसे पुरानी और बड़ी पार्टियों में से एक है।


